1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अमेरिका से दबे ट्रिगर ने बिगाड़ा भारतीय शेयर बाजार का खेल, दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से आए नीचे

अमेरिका से दबे ट्रिगर ने बिगाड़ा भारतीय शेयर बाजार का खेल, दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से आए नीचे

 Published : Mar 23, 2023 03:33 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 03:37 pm IST

Share Market News: आज शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। यह नुकसान कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा फेड रेट बढ़ाए जाने के बाद दर्ज हुई है। आइए पूरी रिपोर्ट पढ़ते हैं कि इससे अमेरिका और बारत को कितना नुकसान होगा।

Share Market Sensex- India TV Hindi
अमेरिका से दबे ट्रिगर ने कर दिया भारतीय शेयर को बर्बाद Image Source : FILE

Sensex and Nifty News: कल जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को Fed रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की तभी अंदाजा लग गया था कि आज शेयर बाजार की हालत खराब होगी। आज शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 57,925 पर आ गया है, वहीं निफ्टी भी 80 अंक की गिरावट के साथ  17,953 पर चली गई है। बता दें कि पिछले दो दिनों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही थी। निवेशकों ने इस दौरान काफी पैसे बनाए थे, लेकिन फेड रेट के बाद उन्हें एक ही दिन में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। इसका असर कल भी बाजार पर देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इससे RBI पर भी रेपो रेट बढ़ाने को लेकर दबाव पड़ेगा, जो शेयर बाजार में गिरावट का आने वाले समय में कारण बनेगा। पिछले 1 महीनें में भारतीय शेयर बाजार 3,000 प्वाइंट से अधिक गिर चुका है। आगे भी स्थिति नुकसान की ही बनती दिख रही है।

बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे बाजार

इससे पहले बुधवार को बाजार लगातार तेजी के साथ बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 344.1 अंक तक उछल गया था। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 18 लाभ में रहे। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,151.90 अंक पर बंद हुआ।

कल देर रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने की घोषणा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को Fed रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इस घोषणा के बाद से ब्याज दर बढ़कर अब 4.75% से 5% हो जाएगा। एक्सपर्ट ये अनुमान लगा रहे थे कि अमेरिका में हाल ही में दो बैंकों के  दिवालिया होने के बावजूद भी फेड दर में बढ़ोतरी होगी, ताकि महंगाई पर काबू पाया जा सके। बीते एक साल में यूएस फेडरल रिजर्व लगभग हर दूसरे महीने ब्याज दरों में तेज बढ़ोत्तरी कर रहा है। इससे अमेरिका में बॉण्ड यील्ड प्रभावित होती है। इसका सीधा नुकसान वहां के बैंकों पर पड़ रहा है, जो अपना अधिकतर कारोबार बॉण्ड में ही करते हैं। यह भारतीय शेयर बाजार को भी प्रभावित करेगी। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बृहस्पतिवार को शेयर बाजार कितना नीचे जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा