1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Open: ऑल टाइम हाई पर खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 21000 के पार

Stock Market Open: ऑल टाइम हाई पर खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 21000 के पार

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 12, 2023 09:37 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 09:44 am IST

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार में तेजी बरकरार है। ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और निजी बैंक शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।

Nifty- India TV Hindi
निफ्टी 21,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौरान जारी है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुले हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 69 अंक या 0. 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,997 अंक और निफ्टी 28 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 21,025 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

बाजार में ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और निजी बैंक के शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। वहीं, आईटी, एनर्जी और इन्फ्रा के शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। वहीं, लार्ज, मिड और स्मॉल कैप तीनों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। 

टॉप गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, नेस्ले, जेएसडब्लू स्टील, एचयूएल, कोटक महिंद्रा, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, विप्रो, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। भारतीय एयरटेल, एलएंडटी, इन्फोसिस, टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशिया के ज्यादातर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, जकार्ता, हांगकांग और सियोल के बाजारों में तेजी देखी जा रही है। सोमवार के कारोबारी सत्र में अमेरिका के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.31 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.62 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। एफआईआई की ओर से भारतीय बाजारों में शुक्रवार को 1,262 करोड़ की खरीदारी की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा