1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Innova Captab IPO का आ गया प्राइस बैंड, इस तारीख से खुलेगा आईपीओ, जानें डिटेल

Innova Captab IPO का आ गया प्राइस बैंड, इस तारीख से खुलेगा आईपीओ, जानें डिटेल

 Published : Dec 18, 2023 05:39 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 05:39 pm IST

इनोवा कैपटैब आईपीओ में निवेशक कम से कम 33 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 33 के मल्टीपल में सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। आईपीओ के लिए बोली 26 दिसंबर 2023 को बंद होगी।

आईपीओ से हुए इनकम से हेल्थकेयर कंपनी बद्दी में अपनी दो फैसिलिटी के लिए 168 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाए- India TV Hindi
आईपीओ से हुए इनकम से हेल्थकेयर कंपनी बद्दी में अपनी दो फैसिलिटी के लिए 168 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी। Image Source : FILE

आईपीओ में पैसा लगाने को हैं तैयार तो मार्केट में आपके लिए एक और ऑप्शन उपलब्ध होने वाला है। जी हां, हिमाचल प्रदेश की दवा कंपनी इनोवा कैपटैब अपना आईपीओ 21 दिसंबर को ला रही है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड भी तय कर लिया है। आप इस आईपीओ में प्रति शेयर 426-448 रुपये के मूल्य दायरे में सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। कंपनी के 570 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 दिसंबर को खुलेगा और 26 दिसंबर को बंद होगा।

55.80 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल

खबर के मुताबिक, आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के ताजा शेयर और प्रमोटर्स और बिक्री शेयरधारकों द्वारा 55.80 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इनोवा कैपटैब एक इंटीग्रेटेड दवा कंपनी है, जिसकी अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी), विनिर्माण, दवा वितरण और मार्केटिंग और निर्यात सहित दवा मूल्य श्रृंखला में उपस्थिति है। मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, प्रमोटर मनोज कुमार लोहारीवाला और उनके भाई, विनय कुमार लोहारीवाल ओएफएस में 19.53 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। सार्वजनिक शेयरधारक ज्ञान प्रकाश अग्रवाल 16.74 लाख शेयर बेचेंगे।

आईपीओ का लॉट साइज

इनोवा कैपटैब आईपीओ में निवेशक कम से कम 33 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 33 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशकों का कम से कम न्यूनतम निवेश 14,058 रुपये होगा। ऊपरी लेवल पर बोली राशि बढ़कर 14,784 रुपये हो जाएगी। इनोवा कैपटैब स्टॉक 29 दिसंबर, 2023 को बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड होने वाला है। अगर आप इसमें रुचि रखते हैं तो आप अकाउंट में पैसा तैयार रखें और इसमें निवेश के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

पैसों का कहां होगा इस्तेमाल

इस आईपीओ से हुए इनकम से हेल्थकेयर कंपनी बद्दी में अपनी दो फैसिलिटी के लिए 168 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी। साथ ही पूंजी जरूरत को पूरा करने के लिए 72 करोड़ रुपये अलॉट करेगी। इसके अलावा बाकी का पैसा सामान्य कॉर्पोरेट टारगेट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा