1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. HDFC Bank और LIC के निवेशकों को हुआ सबसे अधिक नुकसान, HUL-TCS ने दिया मुस्कुराने का मौका

HDFC Bank और LIC के निवेशकों को हुआ सबसे अधिक नुकसान, HUL-TCS ने दिया मुस्कुराने का मौका

 Edited By: Alok Kumar
 Published : May 12, 2024 11:32 am IST,  Updated : May 12, 2024 11:32 am IST

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 60,678.26 करोड़ रुपये घटकर 10,93,026.58 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 43,168.1 करोड़ की गिरावट आई और यह 5,76,049.17 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक- India TV Hindi
एचडीएफसी बैंक Image Source : PTI

बीते हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही। इसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। सेंसेक्स में शामिल अधिकांश कंपनियों ने अपने निवेशकों को नुकसान कराया। आपको बता दें कि सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,73,097.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को हुआ। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी दिया झटका 

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 60,678.26 करोड़ रुपये घटकर 10,93,026.58 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 43,168.1 करोड़ की गिरावट आई और यह 5,76,049.17 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 36,094.96 करोड़ रुपये घटकर 19,04,643.44 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,567.94 करोड़ रुपये घटकर 7,84,833.83 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 11,780.49 करोड़ रुपये घटकर 7,30,345.62 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 3,807.84 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,40,838.13 करोड़ रुपये रह गया। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कमाई कराई

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 33,270.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,822.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 20,442.2 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत बढ़कर 14,09,552.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 14,653.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,38,424.68 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,611.26 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,560.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,213.68 अंक या 1.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा