1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. LIC और रिलायंस के निवेशकों को हुआ नुकसान, HDFC Bank-TCS के इन्वेस्टर्स सबसे अधिक फायदे में, देखिए ये आंकड़े

LIC और रिलायंस के निवेशकों को हुआ नुकसान, HDFC Bank-TCS के इन्वेस्टर्स सबसे अधिक फायदे में, देखिए ये आंकड़े

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 24, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 12:16 pm IST

टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।

बाजार पूंजीकरण- India TV Hindi
बाजार पूंजीकरण Image Source : FILE

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (m-Cap) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,55,603.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,536.8 अंक या 1.98 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 374.55 अंक या 1.59 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,961.32 अंक या 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 557.35 अंक या 2.39 प्रतिशत बढ़कर 23,907.25 अंक पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ नुकसान

टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 40,392.91 करोड़ रुपये बढ़कर 13,34,418.14 करोड़ रुपये हो गया। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को ही हुआ। टीसीएस की बाजार हैसियत 36,036.15 करोड़ रुपये बढ़कर 15,36,149.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 16,266.54 करोड़ रुपये बढ़कर 9,01,866.22 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 16,189.33 करोड़ रुपये बढ़कर 7,90,151.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 13,239.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,74,569.05 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी को 11,508 करोड़ का फायदा

आईटीसी की बाजार हैसियत 11,508.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,272.93 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 11,260.11 करोड़ रुपये बढ़कर 8,94,068.84 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 10,709.55 करोड़ रुपये बढ़कर 7,28,293.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

LIC को 11,954 करोड़ का नुकसान

इस रुख के उलट भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 11,954.24 करोड़ रुपये घटकर 5,62,545.30 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,368.16 करोड़ रुपये घटकर 17,13,130.75 करोड़ रुपये रह गया। टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा