Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत इन 4 कंपनियों के अगले हफ्ते आएंगे IPO, पैसे रखें तैयार

बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत इन 4 कंपनियों के अगले हफ्ते आएंगे IPO, पैसे रखें तैयार

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Sep 08, 2024 02:23 pm IST, Updated : Sep 08, 2024 02:23 pm IST

शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाले आईपीओ के माध्यम से जुटाई गई राशि अगस्त के अंत तक 80,000 करोड़ रुपये थी। इस वर्ष के अंत तक यह बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

Bajaj Housing Finance - India TV Paisa
Photo:FILE बजाज हाउसिंग फाइनेंस

IPO बाजार में अगले सप्ताह गहमागहमी देखने को मिलेगी। बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत चार कंपनियां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ला रही हैं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ से लगभग 6,560 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। इसके अलावा, पीएन गाडगिल ज्वैलर्स 1,100 करोड़ रुपये, क्रॉस लि. 500 करोड़ रुपये और टॉलिन्स टायर्स के 230 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।  इन चार मुख्य आईपीओ के अलावा, नौ एसएमई अगले सप्ताह अपना पहला सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी में जुटे हैं। इन लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) का कुल 254 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। कुल मिलाकर इन 13 कंपनियों की आईपीओ के जरिए 8,644 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

कब कौन आईपीओ खुलेगा 

बजाज हाउसिंग फाइनेंस, क्रॉस लि.और टॉलिन्स टायर्स के आईपीओ आवेदन के लिए नौ सितंबर को खुलेंगे और 11 सितंबर को बंद होंगे, जबकि पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 10 सितंबर को खुलेगा और 12 सितंबर को बंद होगा। इसके अतिरिक्त, आर्केड डेवलपर्स 16 सितंबर को आईपीओ ला सकती है। जबकि वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया भी जल्द ही अपना सार्वजनिक निर्गम लाएगी। 

इस साल अब तक 50 से अधिक IPO  सूचीबद्ध 

इस साल अब तक 50 से अधिक मुख्य शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए आईपीओ लाये गये हैं। साथ ही वोडाफोन आइडिया अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लायी। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का सार्वजनिक निर्गम अभी आवेदन के लिए खुला है और बाजार स्टाइल रिटेल और गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ इस महीने की शुरुआत में बंद हुए। इससे पहले, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑनलाइन ई-कॉमर्स मंच फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लि. सहित 10 कंपनियों के आईपीओ अगस्त में आये थे। 

80,000 करोड़ मार्केट से कंपनियों ने जटाई

शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाले आईपीओ के माध्यम से जुटाई गई राशि अगस्त के अंत तक 80,000 करोड़ रुपये थी। हमारा मानना है कि इस वर्ष के अंत तक यह बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाले आईपीओ के अलावा अगले सप्ताह आदित्य अल्ट्रा स्टील, शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी, शेयर समाधान, गजानंद इंटरनेशनल, एसपीपी पॉलिमर, ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज, एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग, इनोमेट एडवांस्ड मैटेरियल्स और एनविरोटेक सिस्टम्स जैसे लघु एवं मझोले उद्यम आईपीओ ला रहे हैं। इन कंपनियों की सार्वजनिक निर्गम के जरिये 12 से 45 करोड़ रुपये के बीच जुटाने की योजना है। आदित्य अल्ट्रा स्टील, शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी, शेयर समाधान और गजानंद इंटरनेशनल के आईपीओ नौ सितंबर को खुलेंगे। वहीं एसपीपी पॉलिमर और ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज के आईपीओ 10 सितंबर को आएंगे। 11 सितंबर को उत्कृष्ट तार और पैकेजिंग और इनोमेट उन्नत सामग्री और 13 सितंबर को एनवायरोटेक सिस्टम्स के आईपीओ आएंगे। 

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement