1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में शनिवार को भी हो रही ट्रेडिंग, उछले ये शेयर, क्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार को बंद रहेगा मार्केट?

शेयर बाजार में शनिवार को भी हो रही ट्रेडिंग, उछले ये शेयर, क्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार को बंद रहेगा मार्केट?

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 20, 2024 10:55 am IST,  Updated : Jan 20, 2024 10:55 am IST

Stock market holiday : शनिवार को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन कारोबार हो रहा है। बाजार आज बढ़त के साथ खुला, निफ्टी मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार (Share Markert) में शनिवार को भी कारोबार हो रहा है। आमतौर पर हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं। लेकिन आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार हो रहा है। प्लांड डिजास्टर रिकवरी मूवमेंट्स के बिना शेयर बाजार आज सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहेगा। भारतीय शेयर बाजार आज अच्छी-खासी बढ़त लेकर खुला है। बीएसई सेंसेक्स 325 अंक बढ़कर 72,008 पर खुला। हालांकि, बाद में इसने अपनी थोड़ी बढ़त खो दी। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 0.19 फीसदी या 136 अंक बढ़कर 71,819 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 32 अंक की बढ़त लेकर 21,654 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 

इन शेयरों में है तेजी

शनिवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी कोल इंडिया, पावरग्रिड, एनटीपीसी, कोटक बैंक और ब्रिटानिया में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एचयूएल, इंडसइंड बैंक, विप्रो, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी लाइफ के शेयर में देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.40 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.50 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.60 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.03 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.15 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.47 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.36 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी रियल्टी में 0.59 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.19 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.52 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

सोमवार को बंद रहेगा बाजार

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बंद (stock market holiday) रहेगा। 22 जनवरी को शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा। अयोध्या में बने नए राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए यह फैसला आया है। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा