1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट खुला बाजार, शुरुआती कारोबार में दिखी IT और मीडिया शेयरों में तेजी

सपाट खुला बाजार, शुरुआती कारोबार में दिखी IT और मीडिया शेयरों में तेजी

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 10, 2024 09:55 am IST,  Updated : Jan 10, 2024 09:55 am IST

बुधवार को शुरुआती कारोबार में मीडिया, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली है। वहीं, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, प्राइवेट बैंक,पीएसयू और मेटल सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

सपाट खुला शेयर बाजार- India TV Hindi
सपाट खुला शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में सपाट बना हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को मात्र 3 अंक की गिरावट के साथ 71,383.20 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.07 फीसदी या 50 अंक की गिरावट के साथ 71,336.41 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.17 फीसदी या 37.70 रुपये की गिरावट के साथ 21,507.15 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 31 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

इन शेयरों में आई तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक, सिप्ला और टाइटान में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बीपीसीएल, ओएनजीसी, एनटीपीसी, आयशर मोटर्स और कोल इंडिया में देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक 2.13 फीसदी की तेजी दिखी। इसके अलावा निफ्टी आईटी में 0.33 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.29 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.26 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.61 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.07 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.04 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.03 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.46 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.34 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.22 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा