1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी ये सरकारी कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब

1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी ये सरकारी कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 29, 2025 10:56 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 10:56 am IST

महानगर गैस लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने सोमवार, 3 फरवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी के शेयर 3 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि 3 फरवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा।

Mahanagar Gas, Mahanagar Gas share price, Mahanagar Gas dividend, dividend, record date, Mahanagar G- India TV Hindi
बुधवार को कंपनी के शेयरों में दिख रहा बड़ा उतार-चढ़ाव Image Source : INDIA TV

Mahanagar Gas Limited Dividend: सरकारी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की घोषणा कर दी है। महानगर गैस ने 28 जनवरी की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया कि शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। महानगर गैस ने इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है। इसके साथ ही, कंपनी ने डिविडेंड के पेमेंट के लिए तारीख की भी घोषणा कर दी है।

महानगर गैस लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए फिक्स किया रिकॉर्ड डेट

महानगर गैस लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने सोमवार, 3 फरवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी के शेयर 3 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि 3 फरवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ उठाना है तो उसे 31 जनवरी को बाजार बंद होने से पहले-पहले शेयर खरीदने होंगे। कंपनी ने बताया कि घोषणा की तारीख (28 जनवरी) से 1 महीने के भीतर यानी 28 फरवरी तक शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में डिविडेंड के पैसे भेज दिए जाएंगे।

बुधवार को कंपनी के शेयरों में दिख रहा बड़ा उतार-चढ़ाव

बताते चलें कि बुधवार को महानगर गैस लिमिटेड के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह 10.48 बजे तक कंपनी के शेयर बीएसई पर 7.80 रुपये (0.61%) की गिरावट के साथ 1270.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को कंपनी के शेयर 1277.80 रुपये के भाव पर बंद हुए थे और आज बढ़त के साथ 1292.60 रुपये के भाव पर खुले थे। हालांकि, ट्रेडिंग शुरू होने के बाद कंपनी के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 1338.00 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1260.70 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा