1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में निवेश करने में महाराष्ट्र नंबर वन, असम-बिहार में 100% से ज्यादा बढ़े निवेशक

शेयर बाजार में निवेश करने में महाराष्ट्र नंबर वन, असम-बिहार में 100% से ज्यादा बढ़े निवेशक

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Mar 16, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 04:24 pm IST

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक 14 सालों में इसके निवेशकों की संख्या 10 गुना बढ़ी है।

investors- India TV Hindi
investors Image Source : FILE

Highlights

  • निवेशकों की संख्या 2022 में 10.08 करोड़ हो गई है
  • निवेशकों की संख्या 2008 में एक करोड़ थी
  • कोरोना के बाद शेयर बाजार में निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसा एफडी समेत छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले रिटर्न के घटने से हुआ है। इस घाटे की भरपाई के लिए छोटे निवेशक सीधे बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। चलते बीएसई में निवेश करने वालों निवेशकों की कुल संख्या 10 करोड़  (100080519) के पार निकल गई है। वहीं, संख्या के आधार पर सबसे ज्यादा निवेशक महाराष्ट्र से हैं जबकि, सालाना आधार पर निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी के मामले में असम, अरुणाचल प्रदेश और बिहार है। इन तीन राज्यों में निवेशकों की संख्या में 100% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

निवेशकों के मामले शीर्ष 10 राज्य 

राज्य  निवेशकों की कुल संख्या 
महाराष्ट्र  20677109
गुजरात  10849247
उत्तर प्रदेश  8543050
कर्नाटक  5804079
राजस्थान  5630593
तमिल नाडु  5345675
पश्चिम बंगाल  5289374
दिल्ली  4866636
आंध्र प्रदेश  4663549
मध्य प्रदेश  4600250

निवेशकों की संख्या10 गुना बढ़ी 

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक 14 सालों में इसके निवेशकों की संख्या 10 गुना बढ़ी है। निवेशकों की संख्या 2008 में एक करोड़ से बढ़कर 2022 में 10.08 करोड़ हो गई है। मणिपुर, मध्यप्रदेश, लक्ष्यद्वीप, ओड़ीसा, असम और अरुणांचल प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेशक बढ़े। यहां पर 100 से 285% की बढ़त देखी गई।

इन 5 राज्यों में सबसे तेजी से बढ़े निवेशक 

राज्य निवेशकों की संख्या में उछाल
असम  285.84%
अरुणाचल प्रदेश  122.65%
बिहार  116.31%
मध्य प्रदेश  109.05%
ओडिशा  106.27%
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा