1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 26 March Holiday: राम नवमी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं, देखें छुट्टियों की लिस्ट

26 March Holiday: राम नवमी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं, देखें छुट्टियों की लिस्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 25, 2026 05:26 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 05:26 pm IST

बीएसई की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 26 मार्च को बाजार की छुट्टी रहेगी। गुरुवार को किसी भी तरह के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव में कारोबार पूरी तरह से बंद रहेंगे।

share market holidays, share market holidays in march, share market holiday on ram navami, bse, nse,- India TV Hindi
26 मार्च को मनाया जाएगा राम नवमी का त्योहार Image Source : PTI

26 March Holiday: देशभर में गुरुवार, 26 मार्च को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन, चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी है। राम नवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा, कई राज्यों में राम नवमी के पावन मौके पर बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। इसी बीच, शेयर बाजार निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या राम नवमी के मौके पर बाजार बंद रहेंगे या खुलेंगे। तो आपके सवाल का जवाब ये है कि राम नवमी के मौके पर घरेलू शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी और सभी तरह के कारोबार पूरी तरह से बंद रहेंगे।

बीएसई और एनएसई के अलावा एमसीएक्स पर भी नहीं होगा कारोबार

बीएसई की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 26 मार्च को बाजार की छुट्टी रहेगी। गुरुवार को किसी भी तरह के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव में कारोबार पूरी तरह से बंद रहेंगे। बीएसई की तरह, एनएसई में भी गुरुवार 26 मार्च को पूरी तरह से कारोबार बंद रहेगा और किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। बताते चलें कि बीएसई और एनएसई नया साल शुरू होने से पहले पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देते हैं। इस लिस्ट में राम नवमी के लिए 26 मार्च को पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। बीएसई और एनएसई के अलावा, एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) भी राम नवमी के मौके पर गुरुवार, 26 मार्च को बंद रहेगा। 

बैंकों की भी रहेगी छुट्टी

गुरुवार, 26 मार्च को गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में श्री राम नवमी के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा