1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹2.05 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-रिलायंस के निवेशकों ने बनाया मोटा पैसा

देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹2.05 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-रिलायंस के निवेशकों ने बनाया मोटा पैसा

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 16, 2025 11:30 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 11:30 am IST

पिछले हफ्ते भारती एयरटेल का मार्केट कैप 55,652.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,96,700.84 करोड़ रुपये हो गया।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
एसबीआई, इंफोसिस की वैल्यूएशन में भी दर्ज की गई बढ़त Image Source : PTI

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 2,05,185.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि 2 अन्य कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 39,414.06 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। बताते चलें कि पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1346.5 अंक (1.62 प्रतिशत) की उछाल के साथ बंद हुआ था। हाल की कमजोरी के दौर के बाद सप्ताह के दौरान बाजार में जोरदार उछाल आया और अंत में ये मजबूती के साथ बंद हुआ।

भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 55,652.54 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते भारती एयरटेल का मार्केट कैप 55,652.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,96,700.84 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में भी 54,941.84 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और ये बढ़कर 20,55,379.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 40,757.75 करोड़ रुपये बढ़कर 11,23,416.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 20,834.35 करोड़ रुपये बढ़कर 9,80,374.43 करोड़ रुपये हो गया।

एसबीआई, इंफोसिस की वैल्यूएशन में भी दर्ज की गई बढ़त

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 10,522.9 करोड़ रुपये बढ़कर 8,92,923.79 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 10,448.32 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,198.80 करोड़ रुपये हो गया। इनके अलावा, एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन 9,149.13 करोड़ रुपये बढ़कर 15,20,524.34 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी पिछले हफ्ते 2,878.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,187.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

इन दो कंपनियों को हुआ नुकसान

वहीं दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 30,147.94 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,33,573.38 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की वैल्यूएशन 9,266.12 करोड़ रुपये घटकर 5,75,100.42 करोड़ रुपये रह गई। देश की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा