1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की इन 8 कंपनियों का एमकैप 88,085 करोड़ बढ़ा, HDFC Bank के निवेशकों की बल्ले-बल्ले

सेंसेक्स की इन 8 कंपनियों का एमकैप 88,085 करोड़ बढ़ा, HDFC Bank के निवेशकों की बल्ले-बल्ले

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 30, 2025 11:03 am IST,  Updated : Mar 30, 2025 11:04 am IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 2,796.01 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,854.90 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,651.48 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,005.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Sensex- India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते तेजी रही। इसका फायदा सेंसेक्स की कंपनियों को हुआ। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 88,085.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण घट गया। 

SBI के मार्केट कैप में भी उछाल 

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 44,933.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,99,208.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,599.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,88,623.68 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 9,063.31 करोड़ रुपये बढ़कर 13,04,121.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 5,140.15 करोड़ रुपये बढ़कर 9,52,768.61 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में 5,032.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,12,828.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

HUL-एयरटेल ने भी मुनाफा कराया 

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 2,796.01 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,854.90 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,651.48 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,005.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में 1,868.94 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 5,54,715.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस का मूल्यांकन 9,135.89 करोड़ रुपये घटकर 6,52,228.49 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,962.2 करोड़ रुपये घटकर 17,25,377.54 करोड़ रुपये रह गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर वन पर कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.41 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा