1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT और FMCG शेयरों में गिरावट से लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट, इन स्टॉक्स में आई तेजी

IT और FMCG शेयरों में गिरावट से लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट, इन स्टॉक्स में आई तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 20, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 04:37 pm IST

शनिवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 0.36 फीसदी या 259.58 अंक की गिरावट के साथ 71,423.65 पर बंद हुआ। निफ्टी एफएमसीजी में 1.17 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1 फीसदी की सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई।

शेयर बाजार - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार शनिवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.36 फीसदी या 259.58 अंक की गिरावट के साथ 71,423.65 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.23 फीसदी या 50.60 अंक गिरकर 21,571 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर थे। आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन आज बीएसई और एनएसई पर कारोबार हुआ है।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में शनिवार को सबसे अधिक गिरावट एचयूएल में 3.72 फीसदी, टीसीएस में 2.12 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.91 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.61 फीसदी और एचसीएल टेक में 1.53 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी कोल इंडिया में 4.11 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 3.34 फीसदी, कोटक बैंक में 2.59 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 2.48 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 1.23 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शनिवार को निफ्टी एफएमसीजी में 1.17 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1 फीसदी की सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी फार्मा में 0.89 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.23 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.75 फीसदी, और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.657 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.78 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.57 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.12 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.26 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.86 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.66 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

सोमवार को बंद रहेगा बाजार

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बंद (stock market holiday) रहेगा। 22 जनवरी को शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा। अयोध्या में बने नए राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए यह फैसला आया है। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा