1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हाई लेवल्स पर मुनाफावसूली से लुढ़का मार्केट, ऑटो शेयर टूटे, यहां दिखी तेजी

हाई लेवल्स पर मुनाफावसूली से लुढ़का मार्केट, ऑटो शेयर टूटे, यहां दिखी तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 10, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 04:01 pm IST

सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 2.02 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.40 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.61 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.76 फीसदी गिरावट दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

हाई लेवल्स पर मुनाफावसूली के चलते आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंक का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.53 फीसदी या 426 अंक की गिरावट के साथ 79,924 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 21 शेयर लाल निशान पर थे। वही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.45 फीसदी या 108 अंक की गिरावट के साथ 24,324 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 6.69 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, हिंडाल्को में 2.11 फीसदी, टाटा स्टील में 2.10 फीसदी, टीसीएस में 1.77 फीसदी और एचसीएल टेक में 1.63 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट में 3.27 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 2.05 फीसदी, डिविस लैब में 1.63 फीसदी, ब्रिटानिया में 1.58 फीसदी और ग्रेसिम में 1.38 फीसदी दर्ज हुई।

 

ऑटो शेयर लुढ़के

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 2.02 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.40 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.61 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.76 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.03 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.72 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.56 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.04 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 0.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.28 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.20 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.38 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.03 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा