1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान पर ट्रेड कर रहा मार्केट, IT शेयरों में आया उछाल, फार्मा स्टॉक्स गिरे

हरे निशान पर ट्रेड कर रहा मार्केट, IT शेयरों में आया उछाल, फार्मा स्टॉक्स गिरे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 23, 2025 09:45 am IST,  Updated : May 23, 2025 09:45 am IST

आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.11 फीसदी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.35 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.96 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.47 फीसदी की तेजी दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FREEPIK

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट ट्रेड करता दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 54 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,897 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह हरे निशान पर (220 अंक की तेजी) ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स पैक के शेयरों में से 5 शेयर लाल निशान पर और 25 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.47 फीसदी या 115 अंक की बढ़त के साथ 24,724 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

सेंसेक्स पैक के जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली, उनमें जोमैटो, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट, टाइटन, एनटीपीसी, मारुति और एयरटेल शामिल हैं। वहीं, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और सनफार्मा के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

आईटी स्टॉक्स उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.11 फीसदी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.35 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.96 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.47 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.40 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.20 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.64 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.04 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.69 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.01 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 0.75 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।                                                                                                              

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा