1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,350 के पार

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,350 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 09, 2022 11:15 am IST,  Updated : Feb 09, 2022 11:15 am IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.13 प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा विप्रो, एचसीएल टेक, टाइटन, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, मारूति और बजाज फाइनेंस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

sensex - India TV Hindi
sensex  Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स 407.19 बढ़कर 58,215.77 पर कारोबार कर रहा है
  • निफ्टी 121.80 की तेजी के साथ 17,388.55 पर पहुंचा
  • सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.13 प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयर में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को मजबूत खुलने के बाद 11 बजे तक 400 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 407.19 बढ़कर 58,215.77 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 121.80 की तेजी के साथ 17,388.55 पर आ गया। 

इन कंपनियों के दम पर बाजार में मजबूती 

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.13 प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा विप्रो, एचसीएल टेक, टाइटन, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, मारूति और बजाज फाइनेंस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया लाल निशान में थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 187.39 अंक यानी 0.33 प्रतिशत मजबूत होकर 57,808.58 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.15 अंक यानी 0.31 प्रतिशत लाभ के साथ 17,266.75 अंक पर बंद हुआ। 

वैश्विक बाजार में भी तेजी

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, तोक्यो, शंघाई और सियोल के मध्य सत्र के सौदों में तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20  बढ़कर 90.96 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,967.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू बाजार में मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 74.68 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.70 पर खुला और बाद में बढ़त के साथ 74.68 के स्तर पर पंहुचा गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त को दर्शाता है। इससे पिछले कारोबारी दिवस पर यानी मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.74 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा