1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट से लुढ़का मार्केट, सेंसेक्स 700 पॉइंट डाउन

IT और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट से लुढ़का मार्केट, सेंसेक्स 700 पॉइंट डाउन

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 22, 2025 09:46 am IST,  Updated : May 22, 2025 09:46 am IST

सेसेक्स पैक के शयरों में सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, नेस्ले इडिया, एचयूएल, आईटीसी, टीसीएल, इन्फोसिस, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति, सनफार्मा, रिलायंस, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में गिरावट दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 268 अंक की गिरावट के साथ 81,323 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.69 फीसदी या 566 अंक की गिरावट के साथ 81,014 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 3 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.74 फीसदी या 184 अंक की गिरावट के साथ 24,628 पर ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में दिखी मंदी

शुरुआती कारोबार में सेसेक्स पैक के शयरों में सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, नेस्ले इडिया, एचयूएल, आईटीसी, टीसीएल, इन्फोसिस, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति, सनफार्मा, रिलायंस, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंगस, जोमैटो और  एसबीआई के शेयर में गिरावट देखने को मिली। वहीं, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दिखाई दी।

IT शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांक की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.60 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.49 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.27 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.35 फीसदी, निफटी फार्मा में 0.97 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.19 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.26 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.83 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.90 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.92 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सिर्फ निफ्टी मीडिया में 0.19 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा