1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. प्रमुख ब्याज दर में भारी कटौती से झूमा बाजार, फाइनेंस और रियल्टी स्टॉक्स की बल्ले-बल्ले, निफ्टी 25,000 के पार

प्रमुख ब्याज दर में भारी कटौती से झूमा बाजार, फाइनेंस और रियल्टी स्टॉक्स की बल्ले-बल्ले, निफ्टी 25,000 के पार

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 06, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 03:51 pm IST

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है। आरबीआआई द्वारा रेपो रेट में 0.50 फीसदी की भारी कटौती करने का काफी पॉजिटिव असर शेयर बाजार पर दिखाई दिया है। रेट कट के बाद मार्केट में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.92 फीसदी या 746 अंक की बढ़त के साथ 82,188 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.02 फीसदी या 252 अंक की बढ़त लेकर 25,000.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में देखने को मिली। इसके अलावा, कोटक बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, टीसीएस, आईटीसी, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस के शेयर में भी तेजी दर्ज हुई। इससे इतर सनफार्मा और भारती एयरटेल लाल निशान पर बंद हुए।

रियल्टी और फाइनेंस स्टॉक्स उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 4.68 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.52 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.09 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.31 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.50 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.90 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.19 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.58 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.79 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.52 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.32 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.57 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.61 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 2.77 की तेजी दर्ज हुई है। सिर्फ निफ्टी मीडिया में 1.14 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा