1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. NTPC Green Energy IPO की हो गई लिस्टिंग, धीमी शुरुआत के साथ सिर्फ इतने प्रीमियम पर सूचीबद्ध

NTPC Green Energy IPO की हो गई लिस्टिंग, धीमी शुरुआत के साथ सिर्फ इतने प्रीमियम पर सूचीबद्ध

 Published : Nov 27, 2024 10:17 am IST,  Updated : Nov 27, 2024 10:52 am IST

एनटीपीसी ग्रीन का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ), जिसकी कीमत 10,000 करोड़ रुपये है। यह आईपीओ बोली के लिए 19 नवंबर से 22 नवंबर तक खुला था।

ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयरों की कीमत इश्यू के लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर के बीच थी।- India TV Hindi
ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयरों की कीमत इश्यू के लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर के बीच थी। Image Source : FILE

बहुप्रतीक्षित एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों की लिस्टिंग शेयर बाजार में बुधवार को हो गई। लेकिन शुरुआत धीमी दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर वे 111.5 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस 108 रुपये से सिर्फ 3.2 प्रतिशत अधिक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर, यह आईपीओ मूल्य से 3.33 प्रतिशत ऊपर 111.60 रुपये पर लिस्ट हुआ। बता दें, एनटीपीसी ग्रीन का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ), जिसकी कीमत 10,000 करोड़ रुपये है। यह आईपीओ बोली के लिए 19 नवंबर से 22 नवंबर तक खुला था। ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयरों की कीमत इश्यू के लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर के बीच थी।

2.55 गुना बोलियां मिलीं

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को तीन दिनों में 2.55 गुना बोलियां मिलीं। खबर के मुताबिक, आईपीओ को 56 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 142.65 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशक सेगमेंट को 3.59 गुना बुक किया गया, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) कैटेगरी को पूरी तरह से सब्सक्राइब नहीं किया गया और 0.85 गुना बोली लगी थी। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) का हिस्सा 3.51 गुना सब्सक्राइब हुआ।

न्यूनतम निवेश ₹14,904 का करना था

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में एक खुदरा खरीदार को एक लॉट में कम से कम 138 शेयरों के लिए आवेदन करना था। इसके लिए कम से कम 14,904 रुपये की जरूरत थी। छोटे और बड़े NII के लिए अलग-अलग लॉट साइज़ थे, जो 2,08,656 रुपये से लेकर 10,13,472 रुपये तक थे। आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर थे, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार थी।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के बारे में

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। सितंबर 2024 तक, यह परिचालन क्षमता और बिजली उत्पादन के आधार पर अक्षय ऊर्जा (हाइड्रो को छोड़कर) में सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर का उद्यम है। लाइवमिंट के मुताबिक, सितंबर 2024 तक इसकी परिचालन क्षमता 6 राज्यों में 3,220 मेगावाट सौर परियोजनाओं और 100 मेगावाट पवन परियोजनाओं की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा