1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा, जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा, जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 06, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 03:57 pm IST

इस सप्ताह बाजार वैश्विक मौद्रिक नीति, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर संवेदनशील रह सकता है।

share market outlook, sensex, nifty 50, crude oil price, middle east tension- India TV Hindi
कच्चे तेल की कीमतें तय करेगी बाजार की चाल Image Source : NIOC

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिका के महंगाई के आंकड़े इस हफ्ते स्थानीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और ग्लोबल मार्केट का ट्रेंड भी बाजार की दिशा को प्रभावित करेगा। 

वैश्विक मौद्रिक नीति, कच्चे तेल की कीमतों को लेकर संवेदनशील रह सकता है बाजार

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, ''इस सप्ताह बाजार वैश्विक मौद्रिक नीति, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर संवेदनशील रह सकता है। निवेशकों की नजर अमेरिका के उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व की सितंबर में होने वाली मौद्रिक नीति बैठक को लेकर बदलती उम्मीदों पर रहेगी।'' 

विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह, रुपये की चाल पर रहेगी खास नजर

घरेलू मोर्चे पर विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह, रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और घरेलू बाजार में नकदी की स्थिति पर नजर रहेगी। अजित मिश्रा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े घटनाक्रम भी महत्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि इनका भारत की महंगाई, बाहरी संतुलन और कंपनियों की लाभप्रदता पर सीधा असर पड़ सकता है। 

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ऊर्जा बाजार में बढ़ाया भू-राजनीतिक जोखिम

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. ने कहा कि पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमत में 8 प्रतिशत से ज्यादा और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 9 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंताओं ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ा दिया है। अब बाजार की नजर अमेरिका के आगामी महंगाई आंकड़ों पर होगी। 

फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं आंकड़े

एचएसटी वेल्थ के फाउंडर और सीईओ हरिसेल्वन राधाकृष्णन के अनुसार, ये आंकड़े फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा और वैश्विक बाजार धारणा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें भी महंगाई के आंकड़ों से प्रभावित होंगी। 

पिछले हफ्ते बाजार में दर्ज की गई थी गिरावट

इस बीच, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बाजार की धारणा पर लगातार दबाव डाल सकती हैं। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 749.08 अंक यानी 0.96 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं एनएसई निफ्टी 277.95 अंक यानी 1.14 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें

सरकार ने 10 दिनों में बेचा 4000 टन प्याज, दिल्ली और चेन्नई के बाद अब गुवाहाटी जाएगी कांदा एक्सप्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा