1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today 2 September, 2026: शेयर बाजार में भारी गिरावट, लाल निशान में खुले सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक

Stock Market Today 2 September, 2026: शेयर बाजार में भारी गिरावट, लाल निशान में खुले सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 02, 2026 09:40 am IST,  Updated : Sep 02, 2026 09:40 am IST

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 472.96 अंकों (0.61%) की गिरावट के साथ 76,471.32 अंकों पर खुला।

sensex, nifty 50, indigo, infosys, trent- India TV Hindi
शेयर बाजार में भारी गिरावट Image Source : FREEPIK

Stock Market Today 2 September, 2026: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। आज सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 0.82 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में इंडिगो, इन्फोसिस, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया।

472.96 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स 

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 472.96 अंकों (0.61%) की गिरावट के साथ 76,471.32 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 197.80 अंकों (0.82 प्रतिशत) गिरकर 23,858.00 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 48 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट का शेयर आज सबसे कम 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। जबकि, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 2.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

किस शेयर ने कैसी की शुरुआत

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज इन्फोसिस 1.69 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.54 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.35 प्रतिशत, बीईएल 1.33 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.23 प्रतिशत, टीसीएस 1.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.10 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.95 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.93 प्रतिशत, एसबीआई 0.90 प्रतिशत, एटरनल 0.87 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.85 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.82 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.76 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.65 प्रतिशत, एलएंडटी 0.63 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.62 प्रतिशत, टाइटन 0.62 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.54 प्रतिशत, आईटीसी 0.51 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.49 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.44 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.31 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.30 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

ये भी पढ़ें

8900 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी का भाव 13,000 रुपये टूटा; 24-25 अगस्त के बाद से जारी है गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा