1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बढ़ते-बढ़ते 70 रुपये पर पहुंच गया GMP, इस आईपीओ के लिए सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन

बढ़ते-बढ़ते 70 रुपये पर पहुंच गया GMP, इस आईपीओ के लिए सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 23, 2024 08:31 am IST,  Updated : Aug 23, 2024 08:31 am IST

आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 26 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। मंगलवार, 27 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग बुधवार, 28 अगस्त को हो सकती है। ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ के शेयर दोनों प्रमुख मार्केट एक्सचेंज BSE और NSE पर होगी।

आईपीओ के लिए सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन- India TV Hindi
आईपीओ के लिए सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन Image Source : FREEPIK

Orient Technologies IPO GMP Price Today: आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ का आईपीओ 21 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ के लिए सब्सक्राइब करने का आज यानी 23 अगस्त को आखिरी दिन है। शुरुआती दो दिनों में इस आईपीओ को 16.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि निवेशकों को ये आईपीओ काफी पसंद आ रहा है। बताते चलें कि ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ अपने इस आईपीओ के जरिए 214.76 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।

अधिकतम 936 शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं रिटेल निवेशक

ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ अपने इस आईपीओ में कुल 1,04,25,243 शेयर जारी करेगी। इसमें 120.00 करोड़ रुपये के 58,25,243 नए शेयर होंगे और 94.76 करोड़ रुपये के 46,00,000 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ ने आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर का प्राइस बैंड 195 रुपये से 206 रुपये फिक्स किया है। रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए बोली लगाने के लिए कम से कम 14,832 रुपये निवेश करने होंगे और एक लॉट में उन्हें 72 शेयर दिए जाएंगे। इसके अलावा, रिटेल निवेशक इस आईपीओ के तहत ज्यादा से ज्यादा 1,92,816 रुपये निवेश कर सकते हैं। इस निवेश में उन्हें 13 लॉट मिलेंगे, जिसमें कुल 936 शेयर होंगे।

जानें अलॉटमेंट डेट और लिस्टिंग डेट

आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 26 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। मंगलवार, 27 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग बुधवार, 28 अगस्त को हो सकती है। ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ के शेयर दोनों प्रमुख मार्केट एक्सचेंज BSE और NSE पर होगी।

ग्रे मार्केट में तेजी से बढ़ रहा है शेयरों का जीएमपी प्राइस

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ के आईपीओ को निवेशकों का काफी अच्छा समर्थन मिल रहा है, ठीक इसी तरह ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों को काफी अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। शेयरों का जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइटों के मुताबिक ऑरिएंट टेक्नोलॉजीज़ के शेयरों का मौजूदा जीएमपी प्राइस 70 रुपये के आसपास चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा