1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 336 रुपये का GMP, आईपीओ खुलने से पहले ही धुआं-धुआं हुआ ग्रे मार्केट- देखें डिटेल्स

336 रुपये का GMP, आईपीओ खुलने से पहले ही धुआं-धुआं हुआ ग्रे मार्केट- देखें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 26, 2024 08:52 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 08:52 am IST

प्रीमियर एनर्जीज़ ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 427 रुपये से 450 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। बताते चलें कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए प्रत्येक शेयर पर 22 रुपये के डिस्काउंट का ऐलान किया है।

कल खुलेगा प्रीमियर एनर्जीज़ का आईपीओ- India TV Hindi
कल खुलेगा प्रीमियर एनर्जीज़ का आईपीओ Image Source : FREEPIK

सोलर एनर्जी के बिजनेस से जुड़ी कंपनी प्रीमियर एनर्जीज़ का आईपीओ मंगलवार, 27 अगस्त को खुलेगा और तीसरे दिन गुरुवार, 29 अगस्त को बंद होगा। कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए 2,830.40 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्रीमियर एनर्जीज़ इस आईपीओ के तहत 1,291.40 करोड़ रुपये के 2,86,97,777 नए शेयर जारी करेगी जबकि कंपनी के प्रोमोटर 1,539 करोड़ रुपये के 3,2,00,000 शेयर ओएफएस के जरिए जारी करेंगे।

रिटेल निवेशकों को कम से कम कितने रुपये का करना होगा निवेश

प्रीमियर एनर्जीज़ ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 427 रुपये से 450 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। बताते चलें कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए प्रत्येक शेयर पर 22 रुपये के डिस्काउंट का ऐलान किया है। आईपीओ के तहत रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 33 शेयर दिए जाएंगे और इसके लिए उन्हें कम से कम 14,850 रुपये का निवेश करना होगा। 

शेयर बाजार में किस दिन हो सकती है कंपनी की लिस्टिंग

गुरुवार, 29 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद शुक्रवार, 30 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। जिसके बाद सोमवार, 2 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। बताते चलें कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग मंगलवार, 3 सितंबर को हो सकती है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ होगा और कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट किए जाएंगे।

आईपीओ खुलने से पहले रॉकेट हुआ जीएमपी प्राइस

प्रीमियर एनर्जीज़ का आईपीओ मंगलवार, 27 अगस्त को खुलेगा और आईपीओ आने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का जबरदस्त भौकाल देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम ट्रैक करने वाली वेबसाइटों के मुताबिक ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर आज, 26 अगस्त को करीब 336 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। यानी कंपनी के शेयरों का मौजूदा जीएमपी प्राइस 336 रुपये (74.67 प्रतिशत) चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा