1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market News : रियल एस्टेट शेयरों में तेजी, फार्मा में गिरावट, जानिए कैसा रहा आज बाजार का हाल

Stock Market News : रियल एस्टेट शेयरों में तेजी, फार्मा में गिरावट, जानिए कैसा रहा आज बाजार का हाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 23, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 03:49 pm IST

Share market news : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुआ है। रियल एस्टेट से जुड़े शयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Stock Market News : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.12 फीसदी या 89.83 अंक की बढ़त के साथ 73,738.45 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.14 फीसदी या 31.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 22,368 पर बंद हुआ है। निफ्टी नेक्स्ट 50 की बात करें, तो यह 0.18 फीसदी या 114.90 अंक की बढ़त लेकर 62,798.55 पर बंद हुआ है। उधर निफ्टी बैंक 0.10 फीसदी या 45.55 अंक की बढ़त के साथ 47,970.45 पर बंद हुआ।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी ग्रेसिम में 4 फीसदी, भारती एयरटेल में 3.60 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.63 फीसदी, मारुति सुजुकी में 1.58 फीसदी और एचसीएल टेक में 1.39 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट सनफार्मा में 3.57 फीसदी, बीपीसीएल में 1.64 फीसदी, रिलायंस में 1.52 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.23 फीसदी और डा रेड्डी में 1.15 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 2.66 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.24 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.54 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.06 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.42 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.44 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.68 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.41 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.04 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 1 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.44 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.03 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.02 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.96 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.77 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा