1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. निवेशकों को मुनाफा कराने में Reliance-HDFC रही आगे, आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल ने किया निराश

निवेशकों को मुनाफा कराने में Reliance-HDFC रही आगे, आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल ने किया निराश

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 06, 2022 01:09 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 01:09 pm IST

इस तरह सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। टीसीएस दूसरे स्थान पर है जबकि एचडीएफसी बैंक को तीसरा स्थान मिला है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया। सर्वाधिक बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में दर्ज की गई। पिछले हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़ा। इससे शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में आरआईएल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी लिमिटेड और आईटीसी का पूंजीकरण बढ़ा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और भारती एयरटेल के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। 

आरआईएल का बाजार पूंजीकरण बढ़ा 

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 44,956.5 करोड़ रुपये बढ़कर 17,53,888.92 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 22,139.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,34,517.67 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई के पूंजीकरण में 20,526.61 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका मूल्यांकन बढ़कर 5,29,898.82 करोड़ रुपये हो गया। वहीं टीसीएस का पूंजीकरण 19,521.04 करोड़ रुपये बढ़कर 11,76,860.69 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 16,156.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,52,396.31 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान आईटीसी के पूंजीकरण में 9,861.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और मूल्यांकन 4,38,538.73 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही आईटी कंपनी इंफोसिस का मूल्यांकन 547.01 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,37,023.14 करोड़ रुपये हो गया। 

आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण घटा 

इसके उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,518.27 करोड़ रुपये घटकर 6,31,314.49 करोड़ रुपये पर आ गया। एचयूएल के पूंजीकरण में भी 1,186.55 करोड़ रुपये की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन 5,92,132.24 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 222.53 करोड़ रुपये घटकर 4,54,182.23 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस शीर्ष पर कायम 

इस तरह सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। टीसीएस दूसरे स्थान पर है जबकि एचडीएफसी बैंक को तीसरा स्थान मिला है। इनके बाद क्रमशः इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी एवं आईटीसी का स्थान आता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा