1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 15, 2026 11:43 am IST,  Updated : Mar 15, 2026 11:43 am IST

पिछले सप्ताह एसबीआई का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 89,306.22 करोड़ रुपये घटकर 9,66,261.05 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 61,715.32 करोड़ रुपये घटकर 12,57,391.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
एसबीआई के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 89,306.22 करोड़ रुपये की गिरावट Image Source : PTI

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की वजह से घरेलू शेयर बाजार में जारी तबाही की वजह से पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 4.48 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,354.98 अंक (5.51 प्रतिशत) नीचे आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1,299.35 अंक (5.31 प्रतिशत) के नुकसान में रहा। इस दौरान, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई के दबाव और वैश्विक आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे स्थानीय शेयर बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

एसबीआई के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 89,306.22 करोड़ रुपये की गिरावट

पिछले सप्ताह एसबीआई का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 89,306.22 करोड़ रुपये घटकर 9,66,261.05 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 61,715.32 करोड़ रुपये घटकर 12,57,391.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन 59,082.49 करोड़ के नुकसान के साथ 5,32,053.54 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 53,312.52 करोड़ रुपये घटकर 8,72,067.63 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 42,205.04 करोड़ के नुकसान के साथ 8,97,844.78 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल, रिलायंस, एलआईसी, इन्फोसिस की वैल्यूएशन को भी भारी नुकसान

भारती एयरटेल का मार्केट कैप 38,688.78 करोड़ की गिरावट के साथ 10,28,431.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन में 33,289.88 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 18,68,293.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 31,245.49 करोड़ रुपये घटकर 4,88,985.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का मार्केट कैप 24,230.96 करोड़ रुपये घटकर 5,06,315.58 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 15,401.57 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,07,640.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा