1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : 700 अंक टूटा सेंसेक्स, सरकारी और प्राइवेट बैंकों के शेयर गिरे, जानिए बाजार का हाल

Share Market : 700 अंक टूटा सेंसेक्स, सरकारी और प्राइवेट बैंकों के शेयर गिरे, जानिए बाजार का हाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 13, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 04:05 pm IST

Share Market : आज मार्केट में सबसे अधिक गिरावट पीएसयू बैंकों के शेयरों में दर्ज हुई। प्राइवेट बैंकों के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Share Market : भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.87 फीसदी या 692 अंक की गिरावट के साथ 78,956 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.85 फीसदी या 208 अंक की गिरावट के साथ 24,139 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 38 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से आज सबसे अधिक गिरावट बीपीसीएल में 3.54 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 3.26 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 2.78 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 2.53 फीसदी और ओएनजीसी में 2.14 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक तेजी टाइटन में 1.93 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 1.50 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 0.86 फीसदी, डा रेड्डी में 0.78 फीसदी और एचसीएल टेक में 0.55 फीसदी दर्ज हुई।

सरकारी बैंकों के शेयर लुढ़के

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.81 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 1.75 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.17 फीसदी, निफ्टी बैंक में 1.43 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.72 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.79 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.61 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.27 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.09 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.17 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.22 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.90 फीसदी गिरावट दर्ज हुई। वहीं, तेजी की बात करें, तो निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.08 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.38 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.06 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.01 फीसदी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा