1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 500 अंक गिरा, पीएसयू और छोटे शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, जानिए बाजार का हाल

सेंसेक्स 500 अंक गिरा, पीएसयू और छोटे शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, जानिए बाजार का हाल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 12, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 04:28 pm IST

मीडिया और पीएसयू बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स आज 4.46 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 4.43 फीसदी गिरकर बंद हुई।

Share market news- India TV Hindi
Share market news Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, छोटे शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.73 फीसदी या 523 अंक की गिरावट के साथ 71,072 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.76 फीसदी या 166 अंक गिरकर 21,616 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 34 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, 16 शेयर हरे निशान पर थे। 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन छोटे शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में आज 4.01 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी माइक्रो कैप 250 3.88 फीसदी गिरकर बंद हुई। 

इन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट कोल इंडिया में 4.80 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प में 4.27 फीसदी, बीपीसीएल में 3.89 फीसदी, ओएनजीसी में 3.66 फीसदी और टाटा स्टील में 2.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे इतर डॉ रेड्डी, अपोलो हॉस्पिटल डिविस लैब, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयर में तेजी दर्ज हुई।

पीएसयू बैंकों में जबरदस्त बिकवाली

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मीडिया और पीएसयू बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स आज 4.46 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 4.43 फीसदी गिरकर बंद हुई। इसके बाद निफ्टी मेटल 2.40 फीसदी गिरकर बंद हुई। वही, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.62 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.88 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.97 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.66 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.07 फीसदी, निफ्टी बैंक में 1.65 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.41 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.54 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.28 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.79 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा