1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 82,726 अंक उछला, निफ्टी 25,200 अंक के पार निकला, जानें क्यों स्टॉक मार्केट में लौटी तेजी?

सेंसेक्स 82,726 अंक उछला, निफ्टी 25,200 अंक के पार निकला, जानें क्यों स्टॉक मार्केट में लौटी तेजी?

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 23, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 10:41 am IST

बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक चढ़कर 82,726.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 159.00 अंक की बढ़त के साथ 25,219.90 अंक पर पहुंच गया

Stock market - India TV Hindi
स्टॉक मार्केट Image Source : FILE

शेयर बाजार में आज कई दिनों की सुस्ती के बाद अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक चढ़कर 82,726.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 159.00 अंक की बढ़त के साथ 25,219.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो),रिलायंस, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हालांकि, टाइटन, टाटा स्टील, इंफोसिस आदि में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। 

इस कारण शेयर बाजार में लौटी तेजी 

स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस सहित चुनिंदा दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जापान के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को मजबूती देने का काम किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और जापान ने एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत अमेरिका में जापानी आयात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। जापान के साथ हुए इस समझौते ने उम्मीद जगा दी है कि अमेरिका जल्द ही भारत और चीन सहित अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ समझौते कर सकता है। 

विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली

आशिका इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, ‘‘वैश्विक स्तर पर, अमेरिका-जापान व्यापार समझौते के बाद निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। इससे निकट भविष्य में और देशों के साथ समझौतों की उम्मीदें बढ़ गई है।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,548.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 5,239.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत टूटकर 68.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच, रुपया लगातार छठे कारोबारी सत्र में कमजोर रहा और बुधवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.41 पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा