1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market लगातार चौथे दिन हरे निशान पर डटे, सेंसेक्स में 147 अंकों की तेजी, RIL और HDFC ने दिया मुनाफा

Stock Market लगातार चौथे दिन हरे निशान पर डटे, सेंसेक्स में 147 अंकों की तेजी, RIL और HDFC ने दिया मुनाफा

 Published : Oct 19, 2022 06:53 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 06:53 pm IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.30 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,512.25 अंक पर बंद हुआ। एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले में भारी लिवाली से बाजार बढ़त में बंद हुआ।

stock market- India TV Hindi
stock market Image Source : FILE

Highlights

  • बीएसई सेंसेक्स 146 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ
  • निफ्टी में भी 25.30 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त
  • एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले में भारी लिवाली

भारतीय शेयर बाजार का ग्रीन रन फिलहाल जारी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 146 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। आज की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का बड़ा हा​थ रहा। इन शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। 

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 146.59 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,107.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 439.09 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स के 11 शेयर लाभ में, जबकि 19 नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.30 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,512.25 अंक पर बंद हुआ। एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले में भारी लिवाली से बाजार बढ़त में बंद हुआ। 

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी सबसे अधिक 2.13 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, आईटी, दवा और ज्यादातर बैंक शेयरों में बिकवाली दबाव रहा। एनटीपीसी सबसे अधिक 1.77 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ रेड्डीज, इन्फोसिस और मारुति भी नुकसान में रहे। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख, ‘‘ब्रिटेन में खुदरा मुद्रास्फीति के 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से यूरोपीय बाजारों में तेजी बाधित हुई। हालांकि, कंपनियों के बेहतर परिणाम से मजबूत अमेरिकी बाजार से घरेलू बाजार में तेजी का रुख रहा।’’ रेलिगेयर ब्रोकिंग लि.के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि शुरूआती बढ़त के बाद बाजार बाद में कुछ नीचे आया। इसका कारण प्रतिभागियों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी। 

बीएसई मिडकैप सूचकांक (मझोली कंपनियों से जुड़ा सूचकांक) मामूली 0.13 प्रतिशत ऊपर चढ़ा जबकि स्मॉलकैप (छोटी कंपनियों से जुड़े सूचकांक) सूचकांक 0.03 प्रतिशत नीचे आया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। 

अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट मंगलवार को बढ़त में रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 153.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे लुढ़क कर 83 रुपये से नीचे पहुंच गया जो अबतक का सबसे निचला स्तर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा