1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में 143 अंक की तेजी, निफ्टी 17,800 के ऊपर बंद

सेंसेक्स में 143 अंक की तेजी, निफ्टी 17,800 के ऊपर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 07, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 05:26 pm IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.79 प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टीसीएस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

सेंसेक्स में 143 अंक की...- India TV Hindi
सेंसेक्स में 143 अंक की तेजी, निफ्टी 17,800 के ऊपर बंद    Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 59,744.65 पर बंद हुआ 142.81 अंक बढ़कर सेंसेक्स
  • 17,812.70 पर बंद हुआ 66.80 अंक चढ़कर निफ्टी
  • 1,926.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे विदेशी निवेशकों ने

मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 143 अंक चढ़कर बंद हुआ। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 142.81 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 59,744.65 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 17,812.70 पर बंद हुआ। 

एशियन पेंट्स में सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.79 प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टीसीएस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और टाइटन शामिल हैं। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक और जापान के निक्की में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख था। 

विदेशी निवेशक बने रहे बिकवाल

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.94 प्रतिशत बढ़कर 82.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,926.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा