1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कहां गए शेयर बाजार के अच्छे दिन? क्या 8 दिनों से जारी गिरावट पर आज लगेगा ताला, मार्केट में दिखी उम्मीद की ग्रीन किरण

कहां गए शेयर बाजार के अच्छे दिन? क्या 8 दिनों से जारी गिरावट पर आज लगेगा ताला, मार्केट में दिखी उम्मीद की ग्रीन किरण

 Published : Mar 01, 2023 09:20 am IST,  Updated : Mar 01, 2023 02:36 pm IST

Share Market Latest Updates: शेयर बाजार में बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को लगातार 8वें दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। बैंकिंग, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में रिकॉर्ड कमजोरी देखी गई। आज मार्केट में एक उम्मीद की ग्रीन किरण नजर आई है।

Share Market Sensex- India TV Hindi
आज बाजार में आ सकती है उछाल Image Source : FILE

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के इन दिनों बुरे दिन चल रहे हैं। अपने अच्छे दिनों की याद करते हुए सेंसेक्स और निफ्टी को 8 दिन हो गए हैं। आज 9वां दिन है। आज मार्केट खुलने के साथ एक उम्मीद की ग्रीन किरण नजर आई है। आज सेंसेक्स 218 अंको की उछाल के साथ 59,180 पर कारोबार शुरु किया था, बाजार बंद होने से एक घंटा पहले 2 बजकर 35 मिनट पर 470 अंको की बढ़त के साथ 59,432 पर बना हुआ है। वहीं निफ्टी 154 अंको की बढ़त के साथ 18,346 पर बिजनेस कर रहा है। बता दें, कल भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। उसके बाद से निवेशकों में खौफ का माहौल नजर आ रहा है। आज जिस तरह से मार्केट ने कारोबार शुरू किया है। इससे निवेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें, इन दिनों सबसे अधिक नुकसान शेयर मार्केट में अडानी ग्रुप को हुआ है। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली जारी है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि आज बाजार में रिकॉर्ड तेजी दिनभर देखने को मिलेगी और आज मोटा मुनाफा होने की भी उम्मीद है।

Sensex 30 share updates
Image Source : BSEये हैं सेसेक्स-30 के शेयर

8 दिनों से जारी है गिरावट

शेयर बाजार में बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को लगातार 8वें दिन बाजार में बड़ी गिरावट आई। बैंकिंग, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली ने बाजार का मूड खराब करने का काम किया। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स कमजोर खुलने के बाद लगातार कमजोर होता चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 326.23 अंक टूटकर 58,962.12अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स 59 हजार के स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी में भी कमजोरी हावी है। आज निफ्टी 79.55 अंक गिरकर 17,313.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल MARUTI, ICICIBANK, HCLTECH, TCS, INDUSINDBK, WIPRO, SBIN, SUNPHARMA, BHARTIARTL, INFY, TECHM और AXISBANK के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, आज लंबे समय के बाद अडाणी ग्रुप की कंपनियों में खरीदारी लौटी, जिससे कई कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहें। अडाणी ग्रुप की ओर से इस साल मार्च के अंत तक 690 मिलियन डॉलर और 790 मिलियन डॉलर के बीच शेयर-समर्थित ऋण चुकाने की खबर आने से ग्रुप कंपनियों के शेयरों में खरीदारी लौटी। 

Share Market News
Image Source : PTIबाजार में दिखा ग्रीन सिग्नल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा