1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Close: भारतीय बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 335 और निफ्टी 148 अंक चढ़कर हुआ बंद

Share Market Close: भारतीय बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 335 और निफ्टी 148 अंक चढ़कर हुआ बंद

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 14, 2024 03:43 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 04:01 pm IST

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सत्र में तेजी का ट्रेड देखने को मिला है। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी हुई है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मिडकैर-स्मॉलकैप के साथ सभी बड़े इंडेक्स में खरीदारी हुई। बीएसई सेंसेक्स 335 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 73,097 अंक और निफ्टी 148 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 22,146 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का रुझान रहा। निफ्टी बैंक 191 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 46,789 अंक पर बंद हुआ। 

मिडकैप और लार्जकैप शेयरों में आज जमकर तेजी हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.45 प्रतिशत बढ़कर 14,788 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 929 अंक या 2.02 प्रतिशत बढ़कर 46,901 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में ऑटो, आईटी, पीएसयू, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी हुई। निजी बैंकिंग शेयरों में कमजोरी देखी गई।

इन शेयरों में हुई खरीदारी

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, विप्रो, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एलएंडटी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एनटीपीसी बढ़कर बंद हुए हैं। 

वहीं, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस,एसबीआई, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, आईटीसी, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, ताइपे, बैंकॉक और सियोल हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, जाकार्ता, हांगकांग और शंघाई के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। यूरोपीय बाजारों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। वहीं, अमेरिकी बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मिलेजुले बंद हुए थे। कच्चे तेल की कीमत में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 84 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड हल्की बढ़त के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा