1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 400 से ज्यादा अंक गिरकर बंद हुआ बाजार, Paytm में फिर लगा अपर सर्किट

400 से ज्यादा अंक गिरकर बंद हुआ बाजार, Paytm में फिर लगा अपर सर्किट

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 21, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 03:54 pm IST

बुधवार को निफ्टी रियल्टी में 2 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.60 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.26 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.02 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक 4.91 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.59 फीसदी या 434 अंक की गिरावट के साथ 72,623 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.64 फीसदी या 141 अंक की गिरावट के साथ 22,055 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर, 37 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे।

इन शेयरों में आया सबसे अधिक उछाल

बुधवार को निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक उछाल टाटा स्टील, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, जेएसडबल्यू स्टील और सनफार्मा में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बीपीसीएल,एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावरग्रिड और विप्रो में दर्ज की गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार को निफ्टी रियल्टी में 2 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.60 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.26 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.02 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक 4.91 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.64 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.44 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.26 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.43 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.38 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.40 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.80 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.16 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। 

पेटीएम में अपर सर्किट

पेटीएम का शेयर बुधवार को अपर सर्किट पर बंद हुआ है। पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का शेयर बुधवार को 5 फीसदी या 18.80 रुपये की बढ़त के साथ 395.25 पर बंद हुआ। यह शेयर आज अपर सर्किट पर ही खुला था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 25,104.20 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा