1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिर-गिरकर लाल हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खराब

गिर-गिरकर लाल हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खराब

 Published : Mar 14, 2023 03:39 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 03:48 pm IST

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर से सेंसेक्स और निफ्टी घाटे में कारोबार करते हुए बंद हुए। आइए जानते हैं कि बाजार की दिशा आगे किस तरफ जाने वाली है।

Share Market Sensex- India TV Hindi
गिर-गिरकर लाल हुआ भारतीय शेयर बाजार Image Source : FILE

Stock Market Closed Today: भारतीय शेयर बाजार में इस समय चारो तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। यही हाल इंटरनेशनल मार्केट का भी है। लगभग कंपनियां घाटे का कारोबार कर रही हैं। इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है, जिसका तार अमेरिका से जुड़ा हुआ है। आज हम उसपर बात करें उससे पहले ये जान लेते हैं कि आज कैसा रहा बाजार का हाल? दरअसल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार बंद किए। सेंसेक्स 337 अंक की गिरावट के साथ 57,900 पर तथा निफ्टी 113 अंक के नुकसान के साथ 17,922 पर बाजार बंद होते वक्त कारोबार करते नजर आए। यह गिरावट पिछले 5 महीने का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के दिवालिया होने के बीच बैंक, वित्तीय और वाहन शेयरों में भारी बिकवाली से घरेलू बाजार में इतनी अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

Share Market Sensex
Image Source : BSEसेंसेक्स के तीस शेयर में से सिर्फ 7 शेयर कर रहे ग्रीन में कारोबार

आज बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स-30 के 7 शेयर ग्रीन में कारोबार करते देखे गए बाकि रेड जोन में बिजनेस कर रहे थे। कल जब बाजार बंद हुआ तब सेंसेक्स के तीस शेयरों में 29 नुकसान में जबकि केवल एक लाभ में रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 258.60 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,154.30 अंक पर बंद हुआ। इसमें शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। 

Share Market Sensex
Image Source : NSEये हैं आज के टॉप गेनर और लूज़र

डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा 

अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.35 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.27 पर खुला और फिर कुछ बढ़त के साथ 82.24 के स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में यह गिरावट दर्ज करते हुए 82.35 पर था। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.23 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 103.86 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.08 प्रतिशत गिरकर 79.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा