1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नुकसान के साथ बंद हुआ बाजार, शेयर मार्केट में सिर्फ आज के दिन डूब गए निवेशकों के करोड़ों रुपये

नुकसान के साथ बंद हुआ बाजार, शेयर मार्केट में सिर्फ आज के दिन डूब गए निवेशकों के करोड़ों रुपये

 Published : May 17, 2023 03:45 pm IST,  Updated : May 17, 2023 03:45 pm IST

Share Market News: आज शेयर बाजार में काफी नुकसान देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी घाटे में कारोबार कर बंद हुए हैं।

Share Market Closed- India TV Hindi
Share Market Closed Image Source : FILE

Share Market Closed Today: आज शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। सेंसेक्स 371 अंकों की गिरावट के साथ 61,560 पर तथा निफ्टी 106 अंकों के नुकसान के साथ 19,114 पर बंद हुआ है। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिली है। मंगलवार को बंपर मुनफावसूली के बाद आज बुधवार को भी बिकवाली का दबाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 89.55 अंक टूटकर 61,842.92 अंक पर कारोबार शुरू किया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 22.55 अंक टूटकर 18,263.95 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, आईटी स्टॉक्स में ​गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर Auto और एफएमसीजी स्टॉक्स में मजबूती नजर आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा