1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 984 और निफ्टी 324 अंकों की गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 984 और निफ्टी 324 अंकों की गिरावट के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 13, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 03:46 pm IST

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 984.23 अंकों की गिरावट के साथ 77,690.95 अंकों पर आकर बंद हुआ। इस तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 324.40 अंकों की गिरावट के साथ 23,559.05 अंकों पर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स में 984.23 अंकों की गिरावट- India TV Hindi
बुधवार को सेंसेक्स में 984.23 अंकों की गिरावट Image Source : REUTERS

Share Market Closing 13th November, 2024: शेयर बाजार में करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुई तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर भयानक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 984.23 अंकों की गिरावट के साथ 77,690.95 अंकों पर आकर बंद हुआ। इस तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 324.40 अंकों की गिरावट के साथ 23,559.05 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को सेंसेक्स में 820.97 अंक और निफ्टी 50 में 257.85 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।

भारी-भरकम गिरावट लाल हुआ सेंसेक्स का चार्ट

हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। उधर दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि आज एक बार फिर ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली हुई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 3.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर 3.02 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.82 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 2.18 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.89 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.73 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.67 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.67 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.63 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.58 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.35 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.27 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.18 प्रतिशत, सनफार्मा 1.16 प्रतिशत, टीसीएस के शेयर 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सिर्फ इन 4 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए

इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाइटन, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, टाटा मोटर्स के शेयर 0.29 प्रतिशत, एनटीपीसी के शेयर 0.21 प्रतिशत, एशियन पेंट्स के शेयर 0.16 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा