1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 595 और निफ्टी 170 अंकों की उछाल के साथ बंद- ये स्टॉक्स चमके

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 595 और निफ्टी 170 अंकों की उछाल के साथ बंद- ये स्टॉक्स चमके

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 16, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 04:00 pm IST

एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 169.90 अंकों (0.68%) की बड़ी उछाल के साथ 25,239.10 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex, kotak mahindra bank, l&t, mahindra an- India TV Hindi
बाजार ने सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था Image Source : PTI

Share Market Closing 16 September, 2025: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई सेंसेक्स 594.95 अंकों (0.73%) की बड़ी बढ़त के साथ 82,380.69 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 169.90 अंकों (0.68%) की बड़ी उछाल के साथ 25,239.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए बाजार ने सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 118.96 अंकों (0.15%) की गिरावट के साथ 81,785.74 अंकों पर और निफ्टी 44.80 अंकों (0.18%) के नुकसान के साथ 25,069.20 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 8 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत ये सभी शेयर

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद होने वाली सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एलएंडटी 2.28 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.22 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.99 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.85 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.65 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.53 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.24 प्रतिशत, एटरनल 1.24 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.16 प्रतिशत, बीईएल 1.13 प्रतिशत, टीसीएस 1.09 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.88 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.84 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.78 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.68 प्रतिशत, टाइटन 0.67 प्रतिशत, सनफार्मा 0.53 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.42 प्रतिशत, ट्रेंट 0.27 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.23 प्रतिशत, इंफोसिस 0.22 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.16 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.13 प्रतिशत, आईटीसी 0.12 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा