1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 90 और निफ्टी 34 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखा भारी उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स 90 और निफ्टी 34 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखा भारी उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 17, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 03:56 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए तो वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ बाजार- India TV Hindi
मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 17th Sep, 2024: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 90.88 अंकों की बढ़त के साथ 83,079.66 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 50 34.80 अंकों की तेजी के साथ 25,418.55 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए तो बाकी के 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में दिखी शानदार बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा, एनटीपीसी 1.24 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, नेस्ल इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की हुई सपाट ओपनिंग

बताते चलें कि हफ्ते के दूसरी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट ओपनिंग हुई थी। आज सेंसेक्स 83,084.63 और निफ्टी 50 25,416.90 अंकों पर खुला था। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 97.84 अंकों की छलांग लगाकर 82,988.78 अंकों पर बंद हुआ था। कल एनएसई का निफ्टी 50 भी 27.25 अंकों की तेजी के साथ 25,383.75 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा