1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में भारी नुकसान

लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में भारी नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 19, 2025 03:33 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 03:45 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 18.80 अंकों (0.08%) के नुकसान के साथ 24,793.25 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, mahindra and mahindra, titan, maruti - India TV Hindi
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट Image Source : PTI

Share Market Closing 19 June, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंकों (0.10%) की गिरावट के साथ 81,361.87 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 18.80 अंकों (0.08%) के नुकसान के साथ 24,793.25 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि कल सेंसेक्स 138.64 अंकों (0.17%) की गिरावट के साथ 81,444.66 अंकों पर और निफ्टी 41.35 अंकों (0.17%) के नुकसान के साथ 24,812.05 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयरों में दिखी बढ़त

हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टाइटन, टाटा मोटर्स समेत इन कंपनियों ने बढ़त के साथ बंद किया कारोबार

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 0.74 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.45 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.43 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.32 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत और टाटा मोटर्स के शेयर 0.11 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

गुरुवार को नुकसान में बंद होने वाले शेयरों के नाम

जबकि दूसरी ओर, आज बजाज फाइनेंस के शेयर 2.19 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.95 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.73 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.28 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.07 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.05 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.99 प्रतिशत, इंफोसिस 0.95 प्रतिशत, टीसीएस 0.89 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.58 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.50 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.33 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.27 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.23 प्रतिशत, रिलायंस 0.12 प्रतिशत, एटरनल 0.10 प्रतिशत, आईटीसी 0.07 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा