1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT Stocks में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 513 और निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ बंद

IT Stocks में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 513 और निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 19, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 03:48 pm IST

5 दिनों की लगातार बढ़त के बाद मंगलवार को बाजार में गिरावट आई थी। कल, बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 84,673.02 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, sensex, nifty, hcl tech, infosys, tcs, hindustan unilever, sun pharma, titan, te- India TV Hindi
आईटी शेयरों के दम पर बाजार में तेजी Image Source : PTI

Share Market Closing 19 November, 2025: घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। बुधवार को आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 513.45 अंकों (0.61%) की बढ़त के साथ 85,186.47 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 142.60 अंकों (0.55 प्रतिशत) की तेजी के साथ 26,052.65 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि 5 दिनों की लगातार बढ़त के बाद मंगलवार को बाजार में गिरावट आई थी। कल, बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 84,673.02 अंकों पर और निफ्टी 103.40 अंकों (0.40 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,910.05 अंकों पर बंद हुआ था।

एचसीएल टेक के शेयरों में जोरदार तेजी

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 4.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में भी दर्ज की गई तेजी

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर 3.74 प्रतिशत, टीसीएस 1.99 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.60 प्रतिशत, सनफार्मा 1.39 प्रतिशत, टाइटन 1.27 प्रतिशत, एसबीआई 1.02 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.87 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.82 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.70 प्रतिशत, बीईएल 0.59 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.55 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.53 प्रतिशत, एलएंडटी 0.51 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.41 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.38 प्रतिशत, एटरनल 0.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.31 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

इन शेयरों में हुआ नुकसान

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को मारुति सुजुकी के शेयरों में 1.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.83 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.67 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.66 प्रतिशत, आईटीसी 0.54 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.47 प्रतिशत, ट्रेंट 0.38 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.24 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा