1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 271 और निफ्टी 75 अंकों की गिरावट के साथ बंद- एटरनल, इंफोसिस समेत इन शेयरों में भारी नुकसान

सेंसेक्स 271 और निफ्टी 75 अंकों की गिरावट के साथ बंद- एटरनल, इंफोसिस समेत इन शेयरों में भारी नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 19, 2025 03:41 pm IST,  Updated : May 19, 2025 03:50 pm IST

पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 200.15 अंकों की गिरावट के साथ 82,330.59 अंकों पर और निफ्टी 50 42.30 अंकों की गिरावट के साथ 25,019.80 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, eternal, infosys, tcs, tata motors, maruti suzuki, powergrid, baj- India TV Hindi
सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 19th May, 2025: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और आखिर में मार्केट नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 82,059.42 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 भी 74.95 अंकों (0.30%) के नुकसान के साथ 24,945.45 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले, पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 200.15 अंकों की गिरावट के साथ 82,330.59 अंकों पर और निफ्टी 50 42.30 अंकों की गिरावट के साथ 25,019.80 अंकों पर बंद हुआ था।

एटरनल के शेयरों में भारी गिरावट

सोमवार सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.27 प्रतिशत की बढ़त और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 2.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी समेत ये शेयर हरे निशान में बंद हुए

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर 0.91 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.64 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.39 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.22 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.17 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.16 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.14 प्रतिशत, आईटीसी 0.09 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.07 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

आईटी स्टॉक्स में दिखी बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को इंफोसिस के शेयर 1.92 प्रतिशत, टीसीएस 1.20 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.19 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.03 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.98 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.66 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.61 प्रतिशत, टाइटन 0.48 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.41 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.33 प्रतिशत, सनफार्मा 0.30 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.29 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.23 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.21 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.09 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा