1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ताबड़तोड़ तेजी के बाद सुस्त पड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 236 और निफ्टी 38 अंकों की बढ़त के साथ बंद

ताबड़तोड़ तेजी के बाद सुस्त पड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 236 और निफ्टी 38 अंकों की बढ़त के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 19, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 03:47 pm IST

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और बाकी के 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

ताबड़तोड़ तेजी के बाद सुस्त हुआ बाजार- India TV Hindi
ताबड़तोड़ तेजी के बाद सुस्त हुआ बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 19th Sep, 2024: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को नए जोश के साथ हरे निशान में खुले। आज बीएसई सेंसेक्स 410.94 अंकों की तेजी के साथ 83,359.17 अंकों पर खुला जबकि निफ्टी 50 भी 109.50 अंकों की बढ़त के साथ 25,487.05 अंकों पर खुला। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 83,773.61 अंकों के अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 50 ने भी 25,611.95 अंकों का अपना नया ऑल टाइम हाई टच किया। हालांकि, ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और बाजार में सुस्ती हावी होने लगी। अंत में बीएसई सेंसेक्स 236.57 अंकों की बढ़त के साथ 83,184.80 अंकों पर और निफ्टी 38.25 अंकों की तेजी के साथ 25,415.80 अंकों पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 की 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और बाकी के 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के लिए एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए जबकि एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों के नाम

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले इंडिया के शेयर 1.98 प्रतिशत, टाइटन के शेयर 1.86 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.60 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 1.45 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.31 प्रतिशत, भारती एयरटेल के शेयर 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इनके अलावा एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

गिरावट के साथ बंद होने वाले प्रमुख शेयरों में टीसीएस (1.33 प्रतिशत), अडाणी पोर्ट्स (1.30 प्रतिशत), लार्सन एंड टुब्रो (1.12 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.00 प्रतिशत) के नाम शामिल हैं। इनके अलावा जेएसडब्लू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और इंफोसिस के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा