1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में आज फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 423 और निफ्टी 169 अंक टूटा

शेयर बाजार में आज फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 423 और निफ्टी 169 अंक टूटा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 21, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 03:53 pm IST

आज शेयर बाजार के लगभग सभी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। बताते चलें कि आज स्टॉक मार्केट ने बड़ी गिरावट के साथ ही कारोबार शुरू किया था। जबकि 19 नवंबर को पिछले सेशन में शेयर मार्केट बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ था।

गुरुवार को शेयर बाजार ने लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था- India TV Hindi
गुरुवार को शेयर बाजार ने लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था Image Source : PTI

Share Market Closing 21st November, 2024: शेयर बाजार में आज एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 422.59 अंकों की गिरावट के साथ 77,155.79 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 50 भी 168.60 अंकों की गिरावट के साथ 23,349.90 अंकों पर बंद हुआ। आज शेयर बाजार के लगभग सभी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। बताते चलें कि आज स्टॉक मार्केट ने बड़ी गिरावट के साथ ही कारोबार शुरू किया था। जबकि 19 नवंबर को पिछले सेशन में शेयर मार्केट बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ था।

निफ्टी की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर में गिरावट

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही फायदे के साथ हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 37 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। 

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में भयानक गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 13.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 2.64 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.49 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.18 प्रतिशत, आईटीसी 2.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.82 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.67 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.46 प्रतिशत, टाइटन 1.39 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इनके अलावा मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, जेएसडब्लू स्टील और भारती एयरटेल के शेयरों में भी आज गिरावट दर्ज की गई।

पावरग्रिड के शेयर में दिखा बड़ा उछाल

वहीं दूसरी ओर, पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.68 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.63 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.57 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.52 प्रतिशत, टीसीएस 0.49 प्रतिशत, इंफोसिस 0.47 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.43 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा