1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 330 और निफ्टी में 113 अंकों की गिरावट

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 330 और निफ्टी में 113 अंकों की गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 24, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 03:50 pm IST

आज बीएसई सेंसेक्स 329.92 अंकों की गिरावट के साथ 76,190.46 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी आज 113.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,092.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 115.39 अंकों की बढ़त के साथ 76,520.38 अंकों पर और निफ्टी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 23,205.35 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
बाजार में आज शुरुआत से ही बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 24th January, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद आखिर में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ कारोबार शुरू करने के बाद से ही मार्केट में उतार-चढ़ाव दिखना शुरू हो गया था। अंत में, आज बीएसई सेंसेक्स 329.92 अंकों की गिरावट के साथ 76,190.46 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी आज 113.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,092.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 115.39 अंकों की बढ़त के साथ 76,520.38 अंकों पर और निफ्टी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 23,205.35 अंकों पर बंद हुआ था। 

सबसे बड़े फायदे-नुकसान के साथ बंद हुए ये शेयर

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

आज टेक महिंद्रा के शेयर 0.75 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.70 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.63 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.61 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.58 प्रतिशत, इंफोसिस 0.56 प्रतिशत, आईटीसी 0.36 प्रतिशत, टीसीएस 0.29 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों के नाम

जोमैटो के शेयरों में आज 2.75 पर्सेंट, टाटा मोटर्स 2.48 पर्सेंट, इंडसइंड बैंक 2.11 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.42 पर्सेंट, लार्सन एंड टुब्रो 1.31 पर्सेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.21 पर्सेंट, एचडीएफसी बैंक 1.13 पर्सेंट, बजाज फिनसर्व 0.98 पर्सेंट, अडाणी पोर्ट्स 0.90 पर्सेंट, सनफार्मा 0.77 पर्सेंट, एशियन पेंट्स 0.64 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 0.61 पर्सेंट, एचसीएल टेक 0.58 पर्सेंट, कोटक महिंद्रा बैंक 0.38 पर्सेंट एक्सिस बैंक 0.35 पर्सेंट, भारतीय स्टेट बैंक 0.21 पर्सेंट, बजाज फाइनेंस 0.07 पर्सेंट और टाइटन के शेयरों में 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा