1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज फिर एक नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 85,930 और निफ्टी 26,250 अंकों के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे

आज फिर एक नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 85,930 और निफ्टी 26,250 अंकों के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 26, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 03:44 pm IST

आज सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 4 कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

नए रिकॉर्ड लेवल पर भारतीय बाजार- India TV Hindi
नए रिकॉर्ड लेवल पर भारतीय बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Closing 26th Sep, 2024: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों रोजाना एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। गुरुवार को भी शेयर बाजार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। बीएसई सेंसेक्स 86,000 और निफ्टी 26,300 अंकों के करीब पहुंच गया। हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स ने 85,930.43 अंकों का और निफ्टी 50 ने 26,250.90 अंकों का अपने-अपने नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचे। हालांकि, अंत में बीएसई सेंसेक्स 666.25 अंकों की तेजी के साथ 85,836.12 अंकों पर और निफ्टी 50 211.90 अंकों की बढ़त के साथ 26,216.05 अंकों के नए रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर में बढ़त

बताते चलें कि सेंसेक्स अभी दो दिन पहले यानी 24 सितंबर को ही 85,000 के आंकड़े के पार पहुंचा था और आज ये 86,000 के ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया। सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी 50 भी 24 सितंबर को 26,000 के पार पहुंचा था और आज ये भी 26,300 के करीब पहुंच गया। आज सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 4 कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। 

सेंसेक्स की इन कंपनी के शेयरों में दर्ज की गई बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 4.55 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयर 2.85 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व के शेयर 2.58 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.53 प्रतिशत, टाटा स्टील के शेयर 2.29 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील के शेयर 2.11 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2.00 प्रतिशत के तेजी के साथ बंद हुए। जबकि बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स के लिए लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में सबसे ज्यादा 0.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एनटीपीसी के शेयर 0.66 प्रतिशत, इंफोसिस के शेयर 0.21 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा