1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 264 और निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ बंद

नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 264 और निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 27, 2024 03:37 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 03:46 pm IST

आज बीएसई सेंसेक्स 85,978.25 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 264.27 अंकों की गिरावट के साथ 85,571.85 अंकों पर आकर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 भी 26,277.35 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 37.10 अंकों के नुकसान के साथ 26,178.95 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार में जारी तेजी थमी- India TV Hindi
बाजार में जारी तेजी थमी Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 27th Sep, 2024: शेयर बाजार में जारी तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। हफ्ते के आखिरी दिन कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में गिरावट आनी शुरू हो गई। आज बीएसई सेंसेक्स 85,978.25 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 264.27 अंकों की गिरावट के साथ 85,571.85 अंकों पर आकर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 भी 26,277.35 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 37.10 अंकों के नुकसान के साथ 26,178.95 अंकों पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 15 कंपनियां हरे और 15 कंपनियां लाल निशान में हुईं बंद

 

आज सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 15 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलवा के साथ बंद हुए।

सनफार्मा के शेयरों में तेज बढ़त

सेंसेक्स के लिए दिग्गज फार्मा कंपनी सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 2.67 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा टाइटन के शेयरों में 1.58 प्रतिशत, एनटीपीसी के शेयरों में 1.51 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक के शेयरों में 1.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1.10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

पीएसयू स्टॉक पावरग्रिड के शेयरों में जोरदार गिरावट

वहीं दूसरी ओर, पावरग्रिड के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 2.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1.80 प्रतिशत, भारती एयरटेल के शेयरों में 1.74 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.69 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 1.39 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 1.37 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1.08 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा