1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1190 और निफ्टी में 361 अंकों की भयानक गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1190 और निफ्टी में 361 अंकों की भयानक गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 28, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 03:50 pm IST

आज सेंसेक्स ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। बताते चलें कि बुधवार को बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी।

गुरुवार को शेयर बाजार की ज्यादातर कंपनियों के शेयर गिरे- India TV Hindi
गुरुवार को शेयर बाजार की ज्यादातर कंपनियों के शेयर गिरे Image Source : REUTERS

Share Market Closing 28th November, 2024: भारतीय शेयर बाजार में आज भयानक गिरावट की वजह से हाहाकार मच गया। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1190.34 अंकों की गिरावट के साथ 79,043.74 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 360.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,914.15 अंको पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। बताते चलें कि बुधवार को बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 230.02 अंकों की तेजी के साथ 80,234.08 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 80.40 अंकों की तेजी के साथ 24,274.90 अंकों पर बंद हुआ था।

सिर्फ SBI के शेयरों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

 

आज की गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ एक कंपनी का शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक के शेयर ही 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में भयानक गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 3.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इंफोसिस के शेयर 3.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.45 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.43 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.41 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.28 प्रतिशत, टाइटन 2.03 प्रतिशत, टीसीएस 1.78 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.54 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.29 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.23 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.13 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 1.12 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.10 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन कंपनी के शेयरों ने भी नुकसान के साथ समेटा आज का कारोबार

बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में 1.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इनके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और आईटीसी के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा