1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 29, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 03:44 pm IST

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95 अंकों की तेजी के साथ 24,131.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को स्टॉक मार्केट में भयानक गिरावट देखने को मिली थी।

शुक्रवार को हरे निशान में खुला था शेयर बाजार- India TV Hindi
शुक्रवार को हरे निशान में खुला था शेयर बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Closing 29th November, 2024: भारतीय शेयर बाजार में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और रिकवरी मोड में आ गया। हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95 अंकों की तेजी के साथ 24,131.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को स्टॉक मार्केट में भयानक गिरावट देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 1190.34 अंकों की गिरावट के साथ 79,043.74 अंकों पर और निफ्टी 360.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,914.15 अंको पर बंद हुआ था।

पावरग्रिड के शेयरों में बड़ी गिरावट

 

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 की भी 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.07 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

तूफानी तेजी के साथ बंद हुए भारती एयरटेल के शेयर

आज भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 4.40 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। सनफार्मा के शेयर 2.91 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.78 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.66 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.57 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.53 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 1.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.19 प्रतिशत, टाइटन 1.16 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 1.02 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुए।

इन कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त

इनके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा